Sunday, February 28, 2021

Araria News : हिरासत में मौत के बाद अररिया में जमकर बवाल... देखिए हंगामे का लाइव वीडियो

राहुल कुमार ठाकुर, अररिया: रविवार को अररिया जिले के बौसीं थाने की हाजत में हत्यारोपी हिरासत में खुदकुशी के बाद जमकर बवाल हुआ है। इस दौरान आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की और लाखों रुपये मूल्य के संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। हंगामा कंट्रोल करने मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार समेत नगर थाना पुलिस को भी भीड़ ने खदेड़ दिया।

बाद में नगर थाना समेत आरएस थाना, बैरगाछी थाना, महिला थाना, एससी एसटी थाना सहित भारी संख्या रैपिड फोर्स ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला। डीम प्रशांत कुमार, एसपी हृदयकान्त, एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, अपर एसडीएम राजू कुमार, सीओ गोपीनाथ मंडल, बीडीओ आशुतोष कुमार, नगर डीएसपी श्रीकांत सिंह मौके पर पहुंचे और रणक्षेत्र में तब्दील सदर अस्पताल परिसर में कमान संभालते हुए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। हंगामे और तोड़फोड़ के दौरान अस्पताल में अराजकता का माहौल रहा और मरीज और परिजन समेत चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी जान बचाने के लिए भागते रहे।

आक्रोश के पीछे क्या है मामला
दरअसल बौसीं थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हत्या कर फेंकी गई एक महिला की लाश मिली। इस मामले में पुलिस संदेह के आधार पर मसैली गांव के मोहम्मद इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान हत्यारोपी ने शनिवार की रात थाने की हाजत में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि हिरासत में लिए गए युवक की पुलिस की पिटाई के बाद मौत हुई और इसे छिपाने के लिए पुलिस ने शव को फांसी से लटकाकर खुदकुशी के रूप दे दिया। आला अफसर खुद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3b2Z9dQ

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...