Sunday, February 28, 2021

Bihar News : पटना में युवक की सरेशाम गोली मार कर हत्या, अपराधियों ने फिर दी पुलिस को खुली चुनौती

हनुमतेश्वर दयाल, मनेर: पटना से सटे मनेर में रविवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार तक हो गए। ये वारदात मनेर थानाक्षेत्र के चिनौटी कुंआ के पास रविवार की देर शाम हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मनेर थाने की पुलिस शव और बाइक को जब्त कर थाना लाई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक को अपराधियों ने दो गोली मारी है। हालांकि युवक के पास से कोई पहचान पत्र पुलिस ने बरामद नहीं किया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर छापेमारी में जुटी हुई है।

पुलिस करवा रही मृतक की पहचान
इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाई है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, साथ ही मृतक युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कोशिश कर रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2OaORzi

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...