Saturday, February 27, 2021

अब दिल्‍ली में कोरोना का यू-टर्न! नए मामलों ने बढ़ाई टेंशन

महाराष्‍ट्र और केरल के अलावा देश के कई हिस्‍सों में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार को 256 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि फरवरी में सबसे ज्‍यादा है। महाराष्‍ट्र में लगातार तीसरे दिन 8 हजार से ज्‍यादा केस दर्ज हुए। दिल्‍ली में 16 फरवरी 2021 को सिर्फ 94 नए केस दर्ज किए गए थे। तब वह आंकड़ा पिछले नौ महीनों का सबसे कम था। पॉजिटिविटी रेट 0.17 प्रतिशत तक गिर गया था। उस दिन केवल एक मरीज की मौत हुई थी। इससे पहले 27 जनवरी 2021 को 96 नए कोरोनावायरस मामलों का पता चला था। हालांकि, दिल्ली में अब कोरोनावायरस यू-टर्न लेता दिख रहा है। शुक्रवार को दिल्‍ली से 256 नए मामले सामने आए। फरवरी के महीने में ऐसा पहली बार है जब दिल्‍ली में नए कोरोनावायरस केसेज की संख्‍या 200 के आंकड़े को पार कर गई है। दिल्‍ली में ऐक्टिव केसेज अब 1,231 हो गए हैं। ऐसे में इस बात का डर सताने लगा है कि क्‍या दिल्‍ली एक बार फिर कोरोनावायरस पीक की ओर बढ़ रही है?




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ku2WnB

No comments:

Post a Comment

UPSC Prelims result 2026 : Why fewer candidates made it to the Mains this year

The UPSC Civil Services Preliminary Examination 2026 results reveal a notable trend: fewer candidates have been shortlisted for both the Civ...