Monday, February 1, 2021

Samastipur News : बीच सड़क मोटरसाइकिल पर पिस्टल के साथ स्टंट, पुलिस के पास वीडियो तो है लेकिन आरोपी नहीं

संजीव तरुण, समस्तीपुर: जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के हरियाबाद चक्का गांव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक उजले रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक सवार है। उसमें एक युवक खुलेआम बीच सड़क पर हाथों में पिस्टल लहरा रहा है। जबकि दूसरे ने रुमाल से मुंह छिपा रखा है। सवाल उठता है कि दिनदहाड़े गांव के बीचों बीच युवक पिस्टल लेकर किसे धमकी दे रहा है। फिलहाल इस वीडियो को खानपुर थानाध्यक्ष को दिखाया गया है। वहीं गांव के लोगों ने थानेदार से शिकायत तक की है। लेकिन समस्तीपुर पुलिस अभी तक दहशत फैलाने वाले इन नौजवानों को पकड़ नहीं पाई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3oFficS

No comments:

Post a Comment

Gujarat TAT HS result 2026 released at sebexam.org: Direct link to download here

The Gujarat State Examination Board has announced the TAT-HS 2025 Preliminary Examination results after completing a transparent evaluation ...