पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। असम में 47 सीटों पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी में माना जा रहा है। इस चरण में 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले चरण में पुरुलिया जिले की सभी नौ सीटों, बांकुड़ा की चार सीटों, झारग्राम की चार सीटों, पश्चिम मेदिनीपुर की छह और पूर्व मेदिनीपुर की सात सीटों पर मतदान होगा। 11 बजे तक 36.09 फीसदी लोग अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3lVW56O
No comments:
Post a Comment