दिल्ली में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने मंगलवार को कहा कि भाजपा को हराने की अपील करने के लिए एसकेएम उन राज्यों में अपने नेताओं को भेजेगा, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आंदोलनरत किसान छह मार्च को केएमपी (वेस्टर्न पेरिफेरल) एक्सप्रेस वे को भी अवरुद्ध करेंगे। किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 6 मार्च को किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि छह मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से पांच घंटे के लिए एक्सप्रेसवे पर विभिन्न जगहों को अवरुद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसकेएम नेता कोलकाता में 12 मार्च को एक जनसभा करेंगे जिसमें भाजपा को हराने की अपील की जाएगी। बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि एसकेएम की टीमें भाजपा को हराने की अपील करने के लिए पश्चिम बंगाल और केरल समेत उन राज्यों में जाएंगी, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2NVi1Tc
No comments:
Post a Comment