Thursday, March 4, 2021

दो घंटे छकाने के बाद पकड़ा गया बदमाश बंदर, आठ दिन में 15 को किया है घायल

शाजापुर
जिले के शुजालपुर क्षेत्र के रसुलपुर गांव में बीते आठ दिन से एक बंदर का आतंक था। ग्रामीणों की मानें तो अब तक इस बंदर ने 15 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इसके डर से लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। गुरुवार को भी तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। लगातार सामने आ रहे बंदर के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। बंदर के आतंक को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को भी ग्रामीणों ने सूचना दी थी, लेकिन शुरुआत में जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बंदर के बढ़ते आतंक को देखते हुए वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

चंबल पुल फिर हुआ क्षतिग्रस्त, एमपी-यूपी को जोड़ने वाला यह रास्ता बंद

गुरुवार को वन विभाग शाजापुर और उज्जैन की टीम ग्राम रसुलपुर पहुंची। वन विभाग के अमले ने कई बार बंदर पर निशाना लगाकर इंजेक्शन फायर किया, लेकिन बंदर हर बार बच निकला। जैसे-तैसे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बंदर पकड़ में आया। उस पिंजरा में बंद कर शुजालपुर लाकर छोड़ा गया।

पुलिस रिमांड पर ड्रग्स तस्कर सम्राट उगल रहा है राज, बॉलिवुड कनेक्शन भी आ रहे सामने, वीडियो से खलबली

वन विभाग के अधिकारी हरीश सक्सेना ने बताया कि रेस्क्यू करते हुए बंदर को पकड़ लिया गया है और उसे जाल के मदद से पकड़कर पिंजरे में कैद किया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बंदर को पकड़ने में वन विभाग की टीम ने अहम भूमिका निभाई है।


बंदर ने इन्हें बनाया शिकार
बंदर ने गुरुवार को सुबह निर्मल पिता देवकरण पर बंदर ने हमला किया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल में इलाज चल रहा था। तभी बंदर ने केदार सिंह पर हमला कर दिया। उन्हें भी शुजलापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3kUn2HO

No comments:

Post a Comment

CBSE backs OSM process, issues fresh guidelines on Class 12 verification and re-evaluation framework

CBSE has launched a new system for Class 12 students to address concerns after results. Students can now get scanned copies of their answer ...