Friday, March 5, 2021

Bihar News : श्रीलंका में बंधक बने बिहार-यूपी के नौजवान, वीडियो भेजकर बचाने की लगाई गुहार

गोपालगंज: गोपालगंज के अलावा यूपी और बिहार के 11 मजदूर श्रीलंका के मथुगामा स्थित एक प्राइवेट कंपनी बंधक बने हुए हैं। इन 11 युवकों ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो भेज कर भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। इन युवकों में गोपालगंज के माझागढ़ का सूरज कुमार महतो भी शामिल है। सूरज कुमार महतो ने अपने 11 साथियों के साथ एक वीडियो शेयर किया है और अपनी आपबीती बताई है।

श्रीलंका की कंपनी में काम करने गए थे युवक
पीड़ित युवक के मुताबिक बंधकों में गोपालगंज के अलावा देवरिया, लखनऊ सहित कई जिले के युवक शामिल हैं। ये सभी लोग श्रीलंका के मथुगामा स्थित विश्वाक प्लाइवुड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मजदूरी करते थे। लेकिन यहां पर उन सभी 11 लोगों को बंधक बना लिया गया। आरोप है रि जब वो किसी तरह से वहां से भागकर भारतीय दूतावास पहुंचे तो यहां भी उनके साथ अधिकारियों ने अच्छे तरीके से व्यवहार नहीं किया।

पीड़ितों ने शेयर की अपनी डिटेल्स
पीड़ित युवकों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से उन्हें वतन वापसी गुहार लगाई है। और साथ में इंडियन एंबेसी के अधिकारियों पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे आधा दर्जन से ज्यादा युवक बैठे हुए हैं और वो सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। बंधक बने युवकों में प्रेम प्रकाश शर्मा , महंत कुमार , रामप्रकाश विजय और सूरज कुमार महतो शामिल हैं। इन युवकों ने कंपनी का मोबाइल नंबर और अपनी डिटेल्स भी शेयर की है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rfqtLo

No comments:

Post a Comment

CBSE backs OSM process, issues fresh guidelines on Class 12 verification and re-evaluation framework

CBSE has launched a new system for Class 12 students to address concerns after results. Students can now get scanned copies of their answer ...