Sunday, March 28, 2021

पीएम मोदी ने की झारखंड के नवीन की तारीफ, देश को बता रहे आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में

रवि सिन्हा, रांची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचाने के लिए झारखंड के नवीन की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने संबोधन में कहा कि कितना बड़ा सुखद संयोग है आज मुझे 75वीं ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है और यही महीना आजादी के 75 साल के ‘अमृत महोत्सव’ के आरंभ का है। अमृत महोत्सव दांडी यात्रा के दिन से शुरू हुआ था और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि 'अमृत महोत्सव' से जुड़े कार्यक्रम पूरे देश में लगातार हो रहे हैं। अलग-अलग जगहों से इन कार्यक्रमों की तस्वीरें, जानकारियां लोग शेयर कर रहे हैं। नमो ऐप पर ऐसी ही कुछ तस्वीरों के साथ-साथ झारखंड के नवीन ने उन्हें एक सन्देश भेजा है। उन्होंने लिखा है कि ‘अमृत महोत्सव’ के कार्यक्रम देखने बाद नवीन ने तय किया कि वह भी स्वाधीनता संग्राम से जुड़े कम-से-कम 10 स्थानों पर जाएंगे। उनकी लिस्ट में पहला नाम, भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान का है।

नवीन ने लिखा है कि झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां वो देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री ने नवीन की इस सोच के लिए उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि किसी स्वाधीनता सेनानी की संघर्ष गाथा हो, किसी स्थान का इतिहास हो, देश की कोई सांस्कृतिक कहानी हो, ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान वे उसे देश के सामने ला सकते हैं। देशवासियों को उससे जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2NYcKKw

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...