Monday, March 29, 2021

इंदौर में होली के दिन सड़कों पर रहा सन्नाटा, लोगों ने घर के अंदर ही उड़ाए रंग-गुलाल

इंदौर
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में होली के दिन भी सड़कों पर वीरानगी छाई रही। शहर में लॉकडाउन जैसे हालात दिखे। प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया है। इसलिए, अधिकांश लोगों ने घर में अपने परिवार के साथ ही रंगों का त्योहार मनाया।

प्रशासन ने शहर में अनावश्यक रूप से घूमने और आवाजाही पर रोक लगाईहुई है। बाजार पूरी तरह से बंद रहे और केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही छूट प्रदान की गई। गाइडलाइन का पालन कराने के लिए शहर के हर इलाके में पुलिस तैनात की गई थी। शहर में सरकार के मेरा घर मेरी होली अभियान का असर देखने को मिला। बच्चे और बड़े अपने अपने घरों में होली खेलते हुए दिखाई दिए।

एसपी महेशचंद जैन ने बताया कि शहर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि शहर की जनता काफी जागरूक है और पुलिस के साथ सहभागिता निभाते हुए अपने अपने घरों में होली का पर्व मना रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3cuWGJC

No comments:

Post a Comment

Karnataka to introduce STEAM education in Government schools, Robotics and Coding to become part of learning

Karnataka will introduce STEAM-based education in government schools, adding robotics and coding to classroom learning to strengthen student...