Tuesday, March 2, 2021

Delhi MCD By Election Results: 5 में से 4 सीटों पर जीत, AAP बोली- केजरीवाल मॉडल पर मुहर

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के 5 वार्डों पर हुए एमसीडी उपचुनाव (Delhi MCD By Poll Election) के नतीजे सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी खाता तक नहीं खोल पाई। इसे आगामी MCD चुनावों का सेमीफाइनल मुकाबला भी माना जा रहा था। ऐसे में चुनावी नतीजे बीजेपी के लिए बड़े झटके से कम नहीं।

AAP ने कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग और रोहिणी वॉर्ड में सीट दर्ज की, जबकि चौहान बांगड़ में कांग्रेस जीती। कल्याणपुरी में जीत के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीते हुए प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार के साथ AAP विधायक आतिशी भी मौजूद थीं। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता नगर निगमों से बीजेपी को बाहर करना चाहती है, इन नतीजों ने केजरीवाल मॉडल पर मुहर लगाई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/386LjVJ

No comments:

Post a Comment

GSEB HSC Class 12th result 2026: Official websites to download scorecards

The Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board will release the Class 12 HSC results on May 4, 2026, at 10:00 AM on its official...