Wednesday, March 3, 2021

Jharkhand News : झारखंड के लांजी में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

अमरेंद्र कुमार ज्ञानी, पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को एक बार फिर से निशाना बनाया है। नक्सलियों की बारूदी सुरंग के विस्फोट में बड़ी क्षति हुई है। हमले में दो जवानों के शहीद होने और 4 के जख्मी होने की खबर है। ​​ये नक्सली हमला पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना के लांजी जंगल में गुरुवार की सुबह हुआ है। यहां बारूदी सुरंग विस्फोट में जगुआर के 2 जवान की शहादत और4 जवानों के घायल होने की सूचना है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है।

इन 3 जवानों ने दी शहादत
शहीद जवानो में हेड कॉन्स्टेबल देवेन्द्र कुमार पंडित, जिला गोड्डा, कॉन्स्टेबल हरद्वार शाह, पलामू एवं कॉन्स्टेबल किरण सुरीन सिमडेगा के रहने वाले थे। इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है। घायल जवानो को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। घायल जवानो में कॉन्स्टेबल दीप तोपनो, खूंटी और निक्कू उरांव, लातेहार शामिल हैं।

​​अभियान पर निकले थे सुरक्षा बल के जवान
उग्रवाद प्रभावित लांजी जंगल में इन दिनों सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। आज यानि 4 मार्च की सुबह भी जिला पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ-60 की बटालियन संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी। उसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी को ब्लास्ट करा दिया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3uSsqj9

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...