Tuesday, March 2, 2021

Platform Ticket Price Hike : अब प्लेटफॉर्म टिकट भी हुआ महंगा, इस शहर में 5 गुना तक बढ़ गए दाम

मुंबई
बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को एक और झटका लगा है। रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि सेंट्रल रेलवे ने मुंबई मेट्रोपोलिटन रिजन के प्रमुख स्‍टेशनों के प्‍लेटफॉर्म टिकटों के दाम 5 गुना तक बढ़ा दिए हैं। यानी जो प्लेटफॉर्म टिकट यहां पर अबतक 10 रुपये का मिलता था, इसके लिए अब 50 रुपये चुकाने होंगे।

कीमतें बढ़ाने के पीछे की वजहों के बारे में जब पूछा गया तो सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो इसलिए ये फैसला किया गया है। प्लेटफॉर्म टिकट के नए रेट 1 मार्च से लागू हो चुके हैं और 15 जून तक रहेंगे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ba4YpK

No comments:

Post a Comment

GSEB HSC Class 12th result 2026: Official websites to download scorecards

The Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board will release the Class 12 HSC results on May 4, 2026, at 10:00 AM on its official...