Friday, March 5, 2021

Samastipur News : बिहार में पति के साथ सोई पत्नी की हत्या, पता ही नहीं चला कि गोली चलाई किसने?

संजीव तरुण, समस्तीपुर: जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई है जिससे सनसनी फैल गई है। यहां पति के साथ सोई अवस्था में पत्नी की ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। आम लोगों के साथ पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये हुआ कैसे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुबन गांव निवासी धर्मेंद्र सहनी अपनी 26 वर्षीय पत्नी सुधा के साथ सोए हुए थे। गुरुवार की रात करीब 1 बजे गोली की आवाज आई। आसपास के लोग जुटे तो पता चला कि सुधा देवी की हत्या हो गई। लेकिन गोली किसने चलाई ये पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/30df5nB

No comments:

Post a Comment

CBSE backs OSM process, issues fresh guidelines on Class 12 verification and re-evaluation framework

CBSE has launched a new system for Class 12 students to address concerns after results. Students can now get scanned copies of their answer ...