Friday, April 2, 2021

Bihar News : बेगूसराय में शराब पीने से नहीं हुई थी दो युवक की मौत - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बेगूसराय।
दरअसल 31 मार्च को बेगूसराय के बखरी थाना के एक गांव में सकलदेव चौधरी और राजकुमार सहनी नामक दो युवकों की मौत हो गई थी। तब यह बताया गया था कि शराब पीने की वजह से दोनों युवकों की मौत हुई है। बेगूसराय के सिविल सर्जन विनय कुमार झा ने बताया कि दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया गया था जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। यानी पोस्टमार्टम के दौरान उनके अल्कोहल पीने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बेगूसराय के सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि अब बेसरा जांच की रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rI8I6T

No comments:

Post a Comment

CBSE Class 10 second board exam results soon: What is the best marks rule students must know?

CBSE's Better Marks Rule, introduced under the new two-board examination system for Class 10 from the 2026 academic session, allows stud...