Sunday, April 25, 2021

Bihar News : छह बजे दुकान बंद कराने पर भड़का युवक, सड़क पर फेंका सब्जी, अधिकारी रौंदते हुए निकल गए

सासाराम
बिहार में नाइट कर्फ्यू के कारण सभी दुकान शाम छह बजे बंद हो जाते हैं। सासाराम में अफसर पुलिस बल के साथ सड़क किनारे सब्जी बेच रहे लोगों को हटाने आए। इस दौरान सब्जी बेच रहा एक युवक भड़क गया। गुस्से में दुकान की सब्जी उसने सड़क पर फेंक दिया। उसके बाद अफसरों को खरीखोटी सुनाने लगे।

Bihar Weekend Curfew News : वीकेंड कर्फ्यू में वीरान है सड़कें, कोरोना के खौफ से दुबके लोग

दरअसल, यह मामला सासाराम के नगर थाना के बेदा नहर के पास की है। जहां शाम 6 बजे दुकान बंद करने के आदेश का पालन कराने अंचलाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे थे। सड़क किनारे सब्जी दुकान लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदार बिफर पड़ा और चीखने चिल्लाने लगा कि शाम 5 बजे दुकान लगाया है और 6 बजे बंद करना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी रोजी-रोटी कहां से चलेगी। गुस्से में कहने लगा कि अधिकारियों की सैलरी में कमी नहीं हो रही है। लेकिन उन लोगों को कमाने नहीं दिया जा रहा है।

आधी रात को बाइक से कोविड अस्पताल पहुंचे DM, व्यवस्था देखने के बाद कर्मियों को बताया, मैं यहां का कलेक्टर

गुस्सा में अपनी ही सभी सब्जियां बीच सड़क पर फेंक दिया। सब्जी दुकानदार के इस गुस्से को देख कर अधिकारी ही सहम गए और वहां से निकलना ही मुनासिब समझा। लेकिन दुर्भाग्य की गुस्से में जिस गरीब सब्जी दुकानदार ने अपने सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया, उसी सब्जी पर अपनी सरकारी गाड़ी चढाते हुए साहब निकल गए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3xiAZoN

No comments:

Post a Comment

CBSE backs OSM process, issues fresh guidelines on Class 12 verification and re-evaluation framework

CBSE has launched a new system for Class 12 students to address concerns after results. Students can now get scanned copies of their answer ...