Monday, April 26, 2021

दो घंटे तक रांची में रहा अद्भुत नजारा, इंद्रधनुषी घेरे में सूर्य को देख लोग हैरान

रांची
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के कई हिस्सों में सोमवार को तेज धूप के बीच सूर्य के चारों ओर रंगीन इंद्रधनुष का अद्भूत नजारा देखने को मिला। आम तौर पर धनुषाकार होने वाले इंद्रधनुष ने अपने सात रंगों से सूरज को गोलाकार में घेर लिया था। इस नजारे को रांचीवासियों ने अपने कैमरे में कैद किया है। सतंरगी घेरा में सूर्य की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

कोरोना से घबराइए नहीं! 7 माह की बच्ची ने हंसते-खेलते वायरस को हराया, किलकारी सुन परिवार वाले भी हुए क्योर

इस अद्भुत नजारे को देखकर रांची के लोग हैरान भी थे। आखिर सूर्य आज सतरंगी घेरा में क्यों दिख रहा है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि खगोल विज्ञान में इसे ‘‘22 डिग्री सर्कुलर हलो कहते हैं। इसका मुख्य कारण आइस क्रिस्टल पर सूर्य की रोशनी का परावर्तन होना है। आइस क्रिस्टल ऊपरी वायुमंडल में धरती से 18 से 21 किलोमीटर ऊपर संस्पेंडेड फार्म यानी लटकी हुई अवस्था में रहती हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3xrOum7

No comments:

Post a Comment

ICAI CA Foundation May 2026 result today at 11 am; check scorecard, qualifying marks and steps to download

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) will announce the CA Foundation May 2026 result today at 11 am. Candidates can access...