Friday, April 2, 2021

Hajipur News : आग ने मचाई तबाही - देखिए कैसे जलकर राख हुई गरीबों की बस्ती

चंद्रमणी कुमार, हाजीपुर।
वैशाली जिले के सुल्तानपुर दलित बस्ती में आज भीषण आग लगने से गरीबों के दर्जनों झोपड़े जलकर राख हो गए। इसके साथ ही गरीबों की सारी संपत्ति भी भीषण आग ने लील लिया। दरअसल हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित दलित बस्ती में अचानक लगी आग की वजह से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में गांव के सैकड़ों लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेज हवा और प्रचंड आग की वजह से आप पर काबू पाने में काफी मुश्किल हो रही थी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच दलितों के दर्जनों घर जलकर स्वाहा हो गए और उन्हें लाखों की संपत्ति का नुकसान भी उठाना पड़ा। इसके बाद हाजीपुर के CO कृष्ण कुमार सिंह वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण करने के बाद तत्कालीन सहायता का भी आश्वासन दिया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rLqFkU

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...