Friday, May 28, 2021

Chhapra News : एक तो कोरोना ऊपर से यास, लेकिन छपरा के डांस धमाल में ये लोग भूल गए सबकुछ

अमित गिरी, छपरा: कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन काफी कोशिश कर रहा है। लेकिन कई जगहों से लगातार लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला छपरा के गुरुकुल मेहियां स्थित फन एंड वाटर पार्क का है जहां सारे नियम तोड़ एक कारोबारी की शादी की 25वीं सालगिरह पर लोग खूब नाचे। रातभर अश्लील और द्विअर्थी गानों पर बार बालाओं के साथ डांस चलता रहा। सैकड़ों लोग बिना मास्क और सुरक्षा मानकों के डांस करते रहे। इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने पर सारण के एसपी संतोष कुमार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ft4u09

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...