Wednesday, May 26, 2021

Yaas in Jharkhand : झारखंड पहुंच गया यास, देखिए कैमरे में कैद तूफान की तस्वीरें

रवि सिन्हा, रांची: चक्रवाती तूफान यास आज तड़के पूर्वी सिंहभूम जिले से होता हुआ झारखंड पहुंच गया। अभी यह सरायकेला खरसावां जिले की ओर बढ रहा है। इसके असर से झारखंड के अधिकांश भागों में बहुत तेज वर्षा हो रही है और 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से टकराने के बाद चक्रवात यास तेज तूफान में बदल गया है अब झारखंड के अधिकांश जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है।

तूफान की मॉनिटरिंग कर रहे सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि वे स्थिति पर पूरी निगरानी रख रहे हैं तथा स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। इधर, राज्य के अनेक जिले-रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, गुमला और सिमडेगा को सतर्क कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है। 15 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

यास का रांची में भी असर
इधर तूफान ‘यास’ का राजधानी रांची समेत राज्यभर में असर देखा जा रहा है। राजधानी रांची में तेज हवा के साथ हो रही बारिश से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने और टहनियां टूट कर गिरने की खबर है। वहीं निर्बाध बिजली आपूूर्ति व्यवस्था पर भी प्रतिकुल असर पड़ा है। इधर, सरायकेला खरसावां जिले में चक्रवात यास प्रवेश करने से पूर्व ही कमजोर पड़ गया जिसके कारण जान-माल की नुकसान नहीं हुई। हालांकि अधिक वर्षा के कारण कुछ गांव में मिट्टी के कच्चे मकान के ढहने की सूचना है। जिला प्रशासन द्वारा मिट्टी के घर में रहने वाले लोगों को पहले से ही शेल्टर हाउस में शिफ्ट करा दिया गया था। वहीं अत्यधिक वर्षा के कारण जिले की लाइफ लाइन खरकाई नदी उफान पर है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2RGsPqj

No comments:

Post a Comment

MET 2026 Round 2 allotment result today; candidates must confirm admission by June 25

MAHE will release the MET 2026 Round 2 seat allotment result on June 20 after 8 PM through its official counselling portal. Candidates can c...