आकाश कुमार, औरंगाबाद: जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाबू अमौना के टांड़ पर स्थित जुगेश्वर बाग में एक 15 साल के लड़की की हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद होने से सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही दाउदनगर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक लड़के के शव की पहचान कर इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के ही बसन बिगहा गांव के 15 साल के बेटे अमित कुमार के रूप में की गई है। एसपी सुधीर कुमार पोरेका ने बताया कि लड़के की हत्या की तफ्तीश दाऊदनगर के थानेदार खुद कर रहे हैं। मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3uPB5BC
No comments:
Post a Comment