Tuesday, June 29, 2021

Bihar Floods : बिहार में चूहों के बाद मगरमच्छ बने बांध के लिए खतरा, अंडे देख हैरान-परेशान इंजीनियर... देखिए चौंकानेवाला वीडियो

नागेंद्र नारायण, बगहा: साल 2017 में बिहार के तत्कालीन जल संसाधन राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का एक बयान सुर्खियों में आ गया था। उन्होंने कहा था कि बिहार के बांधों को चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर इंजीनियर भी हैरान-परेशान हो गए हैं। बिहार में चूहों के बाद अब मगरमच्छ बाढ़ से समय में बांध के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

चूहों के बाद मगरमच्छ से बांध को खतरा
बगहा के पिपरा पिपरासी तटबंध में मगरमच्छ के सुरंग बनाए जाने की सूचना के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई। सुरंग की सूचना के बाद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रकाश दास के नेतृत्व में एक्सपर्ट की टीम ने तटबंध का जायजा लिया। यहां जो कुछ दिखा वो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी था। मगरमच्छों ने बांध के अंदर न सिर्फ सुरंग बना डाली है बल्कि वहां अंडे तक दे दिए हैं।

10 फीट की सुरंग में मगरमच्छ के अंडे मिले
जल संसाधन विभाग के अभियंताओ को आशंका है कि मगरमच्छ अन्य कई स्थानों पर सुरंग बना सकते हैं। ऐसे में पानी के दबाव के कारण बांध के क्षतिग्रस्त होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिपरा पिपरा के तटबंध में पिपरासी के समीप कटावरोधी कार्य करने के दौरान मगरमच्छ के कई अंडे मिले जिसे करीब 10 फीट सुरंग बनाकर दिया गया था। अब मगरमच्छ के अंडों को वन विभाग ने बरामद कर सुरक्षित कर दिया है। वहीं निरीक्षण के बाद मुख्य अभियंता ने युद्धस्तर पर सभी सुरंग को बंद करने का आदेश दिया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3y7fc2J

No comments:

Post a Comment

Telangana approves 5,000 police vacancies, TSLPRB to begin direct recruitment process across key police cadres

As per media reports, the Telangana government has approved the direct recruitment of 5,000 police personnel across multiple cadres. The rec...