Tuesday, June 1, 2021

आज से इन राज्यों में अनलॉक, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

नई दिल्ली
भारत के कई राज्यों में कोरोनावायरस की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। ऐसे में आज से यानी एक जून से इन राज्यों को 'अनलॉक' करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो में आप जानेंगे उन राज्यों के नाम जिन्हें अनलॉक कर दिया गया है साथ ही अनलॉक की गाइडलाइन्स, इसके अलावा हम आपको उन राज्यों के बारे में भी बताएंगे जहां फिलहाल लॉकडाउन की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में अनलॉक
यूपी में कोरोना के मामलों में आ रही कमी के बाद एक जून से राहत देने का फैसला हुआ है। अभी प्रदेश के 75 में से 55 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट मिली है। इन जिलों में कोरोना के ऐक्टिव केस 600 से कम हैं। अब इन जिलों में कंटेनमेंट जोन के बाहर बाजार और दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगी। वहीं 600 से ज्यादा केस वाले लखनऊ समेत 20 जिलों में पहले की तरह की आंशिक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

दिल्ली में अनलॉक
देश की राजधानी दिल्ली में करीब 42 दिनों के बाद सोमवार 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि दिल्ली में मेट्रो सेवा इस हफ्ते भी बंद रहने वाली है। इसके अलावा गैर जरूरी सेवाओं के लिए भी कर्फ्यू 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए जारी रहेगा। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, प्रोडक्शन यूनिट और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।

मध्य प्रदेश में अनलॉक
मध्य प्रदेश में आज से शुरू हो रही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्तार से बताया कि क्या रियायतें मिलेंगी और किन गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन, खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियां, मेले, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान, सिनेमा घर, थिएटर और पिकनिक स्पॉट पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

राजस्थान में अनलॉक
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सोमवार को प्रदेश में लागू सख्त लॉकडाउन में राहत का ऐलान किया है। व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों में राहत देने के लिए 2 जून से आगामी आदेशों तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू किए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे प्रदेश को हरे, पीले और लाल क्षेत्र यानी ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा जायेगा।

जम्मू-कश्मीर में अनलॉक
जम्मू-कश्मीर में 31 मई से ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि कुछ राज्य अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय किया है। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 7 जून का लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं, बिहार और उत्तराखंड में 8 जून तक पाबंदी जारी रहेगी।

बिहार और उत्तराखंड में लॉकडाउन
कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिहार में भी एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इसका ऐलान किया। बिहार में अब 8 जून 2021 तक लॉकडाउन रहेगा, हालांकि इसमें व्यापार करने के लिए कुछ अतिरिक्त छूट दी जाएगी। बिहार के अलावा उत्तराखंड ने भी लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने 9 जून की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया है।

इन राज्यों में भी रहेगा लॉकडाउन
पंजाब ने भी 10 जून तक लॉकडाउन को जारी रखने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं जहां लॉकडाउन की पाबंदियां 15 जून तक लागू रहेंगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु और कर्नाटक में 7 जून तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं, आंध्र प्रदेश में इसे बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3c8LoKG

No comments:

Post a Comment

Karnataka to introduce STEAM education in Government schools, Robotics and Coding to become part of learning

Karnataka will introduce STEAM-based education in government schools, adding robotics and coding to classroom learning to strengthen student...