Thursday, June 3, 2021

Corona Vaccination : गिरिराज ने राहुल-प्रियंका को कोसा, 'कांग्रेस शासित 4 राज्यों में वैक्सीन की बर्बादी पर जवाब है?'

संदीप कुमार, बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरोना टीकाकरण पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कश्मीर में बीजेपी की हत्या पर भी पाकिस्तान और विपक्ष पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव की वैक्सीन पर जो बोल रहे हैं, वो बताएं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस या समर्थित सरकारें वैक्सीन की जो बर्बादी कर रही हैं। क्या वह वैक्सीन बच्चों को नहीं लगता? गिरिराज ने दावा किया कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। गिरिराज सिंह ने इस दौरान ये जानकारी भी दी कि जल्द ही बेगूसराय में बिहार का पहला 50 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सिस्टम सदर अस्पताल में बनेगा। वहीं बरौनी रिफायनरी में कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर 1,500 ऑक्सिजन सिलेंडर का प्लांट लगेगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3vPYWm7

No comments:

Post a Comment

Yale graduate school cuts Ph.D. intake amid higher endowment tax: Law school enrollment remains steady

Yale University is cutting graduate student enrollment by up to 13% in humanities and social sciences due to a federal endowment tax. STEM f...