Monday, June 28, 2021

Dhanbad News : भूकंप को लेकर देश के 30 शहरों में सर्वे, धनबाद पहुंची मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस की टीम

कन्हैया पाण्डेय, धनबाद: भूकंप से भविष्य में शहर को कोई भारी नुकसान, बड़ी विपदा का सामना नही करना पड़े... इसे लेकर धनबाद में सर्वे किया जा रहा है। यs सर्वे मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस कर रही है। देश के कुल 30 शहरों का यह सर्वे किया जा रहा है जिसमें धनबाद भी शामिल है। धनबाद जिले की कुल 250 जगहों पर ये सर्वे किया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के निर्देश पर आइएसआर, गुजरात को सर्वे का कार्य सौंपा है। सर्वे की टीम ने धनबाद में भूकंप को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। टीम अपने साथ कई मशीनों को लेकर पहुंची है। एक प्वाइंट की जांच में करीब ढाई घंटे का समय लग रहा है। संभावना जताई जा रही है कि सर्वे का कार्य पूरा होने में एक महीने का समय लग सकता है। आईएसआर की टीम में शामिल संदीप प्रजापति ने बताया कि केंद सरकार की पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के की ओर से आइएसआर गुजरात को सर्वे का प्रोजेक्ट सौपा गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3hemomS

No comments:

Post a Comment

Two cousins died after breast cancer was detected too late: How an IISc gold medallist used AI to build a possible solution

Dr Geetha Manjunath’s personal loss of two cousins to breast cancer inspired her to explore whether AI could enable earlier, more accessible...