Sunday, June 27, 2021

Patna Latest News : पटना की फल मंडी में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका
पटना:
राजधानी के कंकड़बाग/राजेंद्र नगर स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी फल मंडी में रविवार की रात भयंकर आग भड़क उठी। आग लगने की वजह से फल मंडी के दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 11 बजे वार्ड नंबर 44 के राजेन्द्र नगर पुल के पास स्थित सब्जी मंडी में आग लग गयी, जिसमें लाखों रुपये के फल जल गए और व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया था। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की टीम फल मंडी पहुंची। काफी मेहनत के बाद फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3wax0c9

No comments:

Post a Comment

Two cousins died after breast cancer was detected too late: How an IISc gold medallist used AI to build a possible solution

Dr Geetha Manjunath’s personal loss of two cousins to breast cancer inspired her to explore whether AI could enable earlier, more accessible...