Sunday, June 27, 2021

UP Zila Panchayat Election: 'पुलिस ने किया अगवा, 3 बजा तो SP प्रत्याशी को घर छोड़ा', पूर्व मंत्री ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhyaksh) के चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं। देवीपाटन मंडल के 4 में से 3 जिलों बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा में बीजेपी कैंडिडेट के खिलाफ किसी ने पर्चा नहीं भरा। ऐसे में बीजेपी (BJP) की निर्विरोध जीत तय है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मंत्री डॉक्टर एसपी यादव (Dr SP Yadav) ने एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री एसपी यादव का आरोप है कि पुलिस ने पहले एस्कोर्ट की बात कहते हुए उनके प्रत्याशी को रोका। लेकिन बलरामपुर ले जाने की बजाए उन्हें वापस तुलसीपुर ले गए। एसपी नेता का आरोप है कि उनके प्रत्याशी का पुलिस ने अपहरण किया और जब तीन बज गए तो घर ले जाकर छोड़ दिया। एनबीटी ऑनलाइन ने आरोपों पर जब बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक से दो बार बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3hemZFn

No comments:

Post a Comment

HP TET June 2026 result declared at hpbose.org: Direct link to download scorecards here

The Himachal Pradesh Board of School Education has announced the HP TET June 2026 examination results. A total of 29,900 candidates appeared...