Thursday, July 1, 2021

Aurangabad News : बिहार में बेखौफ अपराधी, औरंगाबाद में रिटायर दारोगा की गोली मारकर हत्या

आकाश कुमार, औरंगाबाद: जिले के नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर दो में बेखौफ अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा की ही गोली मार हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवमूरत तिवारी के रूप में की गई है जो पुलिस विभाग में दारोगा के पद से रिटायर थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को मृतक अपने घर में बैठे हुए थे उसी दौरान किसी ने उनके घर की खिड़की खटखटाई। जैसे ही उन्होंने खिड़की खोली अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुटे गए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3x5tFMy

No comments:

Post a Comment

AIAPGET admit card 2026 released at exams.nta.ac.in: Direct link to download hall tickets here

The NTA has released the AIAPGET 2026 admit card for candidates appearing in the postgraduate AYUSH entrance examination. The test will be h...