यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा बाराबंकी के रामस्नेही घाट कोतवाली इलाके में हुआ। हादसे के समय खराबी आने के कारण बस हाइवे पर खड़ी थी। इतने में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के चश्मदीद और घायल मजदूर ने बताया कि लखनऊ आते वक्त बस रास्ते में खराब हो गई थी। मैकेनिक को आने में देरी हो रही थी इसलिए मजदूर बस से उतरकर सड़क पर सो रहे थे। इतने में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी और सबको कुचल दिया। चश्मदीद ने बताया कि बस में 140 लोग सवार थे और हादसा 12 बजे के करीब हुआ।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3iUOaFT
No comments:
Post a Comment