Sunday, July 25, 2021

महिलाओं और बच्चियों को बचाने के लिए इंदौर पुलिस की 'स्पेशल टीम' ऐसे ले रही ट्रेनिंग, देखें वीडियो

इंदौर
महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ गलत हरकत करने वालों की अब खैर नहीं है। इंदौर पुलिस (Indore Police News Update) ने ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए एक स्पेशल विंग तैयार की है। 40 लोगों की इस टीम में महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं, जो पलक झपकते ही अपराधी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस विंग को नाम दिया गया है 'स्पेशल 40'।कमांडो की ड्रेस पहने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेती हुई यह महिलाएं किसी फोर्स का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह वो आम लड़की या महिलाएं हैं, जो अपने अपने घरों में रोजमर्रा के काम करती हैं। अब यह दूसरी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं।

पुलिया पार करते वक्त नाले में बहने से बची बस, बच गई 25 यात्रियों की जान

दरअसल, स्लम इलाकों, छोटी बस्तियों में महिलाओं, नाबालिग लड़कियों और छोटी बच्चियों के साथ अपराधों का ग्राफ पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इंदौर पुलिस के लिए यह चिंता की एक बड़ी वजह भी है। घनी आबादी की वजह से पुलिस के लिए इस तरह के अपराधों पर रोक लगा पाना हमेशा से ही एक चुनौती बनी हुई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3BCxzzg

No comments:

Post a Comment

Tamil Nadu Class 10 Result 2026 out, overall pass percentage at 94.31%, girls outperform boys

Tamil Nadu SSLC result 2026: Tamil Nadu Directorate of Government Examinations (DGE) has declared the TN SSLC Class 10 results 2026 on tnres...