धनबाद।
धनबाद के घनुवाडीह में BCCL के एरिया 10 के CKW फाइटिंग के ऊपर जंगल की कटाई करने आयी टीम और बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई और नौबत मारपीट तक आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगल में एक ग्यारह सौ परिवार की आबादी है। बीसीसीएल बिना किसी पुनर्वास के सिर्फ कोयला निकालने की मंशा से जंगल को काटने पहुंचे थे, जबकि वन विभाग की अनुमति भी उनके पास नहीं थी। स्थानीय लोगों का गुस्सा इतने चरम पर पहुंच गया कि वह बुलडोजर लेकर पहुंचे टीम और बीसीसीएल के अधिकारियों को लाठी, डंडे के साथ पत्थरों का भय दिखाकर वहां से खदेड़ दिया।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3l3DCag
No comments:
Post a Comment