Sunday, August 1, 2021

सावधान! 10 राज्यों ने बढ़ाई टेंशन, कोरोना मामलों में फिर उछाल

भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में 17 दिन बाद इस हफ्ते औसतन 40 हजार से ज्यादा केस रोज आए। आधे से ज्यादा मामले केरल से हैं। लगातार चौथे दिन इस दक्षिणी राज्य में 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। शनिवार को केंद्रीय टीम ने केरल के अलप्पुझा का दौरा कर बढ़ते कोरोनावायरस मामलों की वजह को जाना। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी केस बढ़ने लगे हैं।कर्नाटक ने केरल और महाराष्ट्र से आने वालों के लिए कोरोनावायरस जांच की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी बना दिया है। कर्नाटक में अचानक से नए केस में 34% का इजाफा हुआ है। देश के दस राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी को देखते हुए सरकार ने शनिवार को इन राज्यों के हालात की समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर के हालात की समीक्षा की गई। ये राज्य ऐसे हैं जहां पर या तो रोज दर्ज किए जाने वाले कोरोनावायरस के मामले बढ़े हैं या पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इन राज्यों में सर्विलांस बढ़ाने, संक्रमण को थामने और कोविड के बेहतर मैनेजमेंट के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि जिन भी जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 पर्सेंट से ज्यादा है, उन्हें अपने यहां लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगानी होगी, भीड़ को जमा नहीं होने देना और लोगों को मिलने-जुलने से रोकना होगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3zZS2fU

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...