Saturday, August 28, 2021

Bihar Flood : गंडक में फिर छोड़ा गया 2.93 लाख क्यूसेक पानी, निचले इलाकों में बाढ़ से तबाही

नागेंद्र नारायण, बगहा: वाल्मिकीनगर गंडकबराज से शनिवार की सुहह 2 लाख 93 हजार क्यूसेक से अधिक पानी गंडक नदी के निचले भाग में छोड़ दिया गया। इसके बाद निचले इलाकों में तेजी से पानी ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया। हालांकि उससे पहले ही गंडक नदी के किनारे के दर्जनों गांवो को खाली करा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। सिकरहना, पंडई, सिंगहा और सुखड़ा नदी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है और इसकी वजह से लगभग 20 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। बलुवाहावा, डुमरी, सिंघाई, सेवरही बरवा, चंपापुर, पथरी, सन्तपुर नौका टोला, चमरदिहया बरगावं और बलुआ समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। इन सभी गांवों का प्रखंड और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/38n51fQ

No comments:

Post a Comment

CBSE backs OSM process, issues fresh guidelines on Class 12 verification and re-evaluation framework

CBSE has launched a new system for Class 12 students to address concerns after results. Students can now get scanned copies of their answer ...