राजगीर।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर के जू सफारी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री एक इलेक्ट्रॉनिक बस में सवार होकर जू सफारी का भ्रमण करने निकले तभी खुले में घूम रहा एक बाघ उनके बस के सामने आ गया। मुख्यमंत्री ने बस रुकवा कर बाघ का दीदार किया। भ्रमण कर लौटने के बाद उन्होंने कहा कि जू सफारी में जानवर खुले में घूमते रहेंगे और यहां की गाड़ी में बैठकर लोग उसका आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि आज उन्होंने खुले में बाघ और शेर को घूमते देखा। उन्होंने यह भी कहा कि राजगीर जू सफारी में और भी बाघ और शेर लाए जाएंगे।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3yktPQ3
No comments:
Post a Comment