Monday, August 2, 2021

Tokyo Olympics 2021: जश्न तो बनता है.. देखिए महिला हॉकी में जीत पर खिलाड़ियों के गांव में झूम उठा हर कोई

रवि सिन्हा, सिमडेगा/रांची
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। झारखंड में भी भारत की बेटियों की जीत पर हर कोई खुशी से झूम उठा। महिला हॉकी टीम में झारखंड की बेटियों का भी जलवा देखने को मिला। टीम में शामिल सलीमा टेटे और निक्की प्रधान झारखंड की रहने वाली हैं। उनका मैच देखने के लिए उनके परिजनों और गांव के लोगों में खास उत्साह नजर आया।

ये तस्वीरें सलीमा टेटे के पैतृक गांव और उनके परिजनों और ग्रामीणों का है। झारखंड के सिमडेगा जिले के सुदूरवर्ती इलाके में स्थित सलीमा टेटे के गांव में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों ने जेनरेटर चलाकर शानदार मैच को देखा। जैसे ही झारखंड की खिलाड़ी सलीमा और निक्की प्रधान स्क्रीन पर दिखती, परिजन और गांव वाले जोर-जोर से सलीमा-सलीमा चिल्लाने लगते थे। निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली हैं।

महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीत के बाद झारखंड में स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे के गांव में जश्न मनाया जा रहा है। बच्चों ने हॉकी स्टिक हाथ में लेकर जुलूस निकाला और 'चक दे इंडिया' के नारे लगाए। ढोल बाजे के साथ जश्न मनाया गया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3j9RhtS

No comments:

Post a Comment

RRB Section Controller Exam 2026: Admit card released; download region-wise hall ticket here

The Railway Recruitment Board has released the RRB Section Controller Exam 2026 admit card for candidates registered under CEN 04/2025. The ...