चंद्रमणि कुमार, हाजीपुर
बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी अकसर अलग-अलग मुद्दों को लेकर सत्ताधारी जेडीयू पर जुबानी हमले का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बीच जेडीयू की ओर से पलटवार किया जाता है। ताजा मामले में जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने तेज प्रताप यादव के पिछले दिनों सामने आए बगावती तेवर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने बड़े भाई से निपट लें फिर राजनिति की बात करें।
दरअसल, हाजीपुर में पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच खटास की खबरों पर बिना मौका गवाए कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी पहले पार्टी के अंदर बड़े युवराज और छोटे युवराज का फैसला कर लें। कोर्ट कचहरी से निपट लें... फिर राजनीति की बातें करें, उनके लिए यही बेहतर होगा।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3yJjn4D
No comments:
Post a Comment