Thursday, September 30, 2021

दिग्विजय के भाई ने सिंधिया की ‘गरीबी’ पर मारा ताना, पंजाब में कांग्रेस की ‘गलती’ की ओर भी किया इशारा

राजगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गरीब कहा है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में खेत किसान पदयात्रा में शामिल होने आए लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के 15 महीने की सरकार गिरने के लिए सिंधिया को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस की कोई गलती नहीं थी। विधायकों की खरीद-फरोख्त की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सिंधिया गरीब हैं और उनके पास पैसों की कमी थी। बीजेपी में जाने से थोड़ी मदद हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया खेमे में शामिल मंत्री भी बेहद गरीब थे।

लक्ष्मण सिंह ने इस दौरान पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंतर्कलह पर भी बड़ा बयान दिया। पंजाब में कांग्रेस के गलत फैसलों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाएं दूसरे देशों से मिलती हैं। यदि कोई गलत फैसला हुआ है तो उसे ठीक किया जाना जरूरी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3maXo2p

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...