Tuesday, September 28, 2021

धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी रिमांड पर

यूपी एटीएस ने रविवार को धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी के तीन अन्य साथी मोहम्मद सलीम, हाफिज इदरीस और कुणाल चौधरी उर्फ आतिफ चौधरी को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट ने एनआईए और एटीएस को तीनों की सात दिन की रिमांड दे दी है। ये रिमांड मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई है। रविवार को एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया था कि कलीम जहां भी धर्मांतरण के कार्यों के लिए जाता था। वहां उसके सहयोग के लिए तीनों आरोपी साथ-साथ रहते थे। इस काम में सलीम 17 साल और इदरीस 20 साल से कलीम का साथ दे रहा था। यह दोनों धर्मांतरण के लिए लोगों से संपर्क करते थे और इस्लाम धर्म में शामिल होने की दावत देते थे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ATkFw6

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...