Sunday, September 5, 2021

हम दो, हमारा एक... जनसंख्या न‍ियंत्रण पर आठवले का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने जनसंख्‍या न‍ियंत्रण को लेकर बड़ा बयान द‍िया है। आठवले ने शनिवार को कहा कि देश में विकास सुनिश्चित करने के लिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। ऐसे में उनकी पार्टी एक बच्चे की नीति बनाने की पैरवी करती है। गुजरात के डेप्‍युटी सीएम नितिन पटेल की हिन्दुओं की आबादी से संबंधित कमेंट के बारे में पूछे जाने पर आठवले ने कहा कि हिन्दू आबादी के कम होने की कोई संभावना नहीं है।दरअसल डेप्‍युटी सीएम नितिन पटेल ने कहा था कि देश में लोग तभी तक संविधान और धर्मनिरपेक्षता के बारे में बात कर पाएंगे, जब तक हिन्दुओं की बहुलता है। उन्होंने कहा था कि यदि हिन्दुओं की संख्या घटी और दूसरे धर्म के लोगों की संख्या बढ़ी तो देश में अदालतें, लोकसभा, संविधान, धर्मनरिपेक्षता जैसी चीजें नहीं रहेंगी और ये खत्म हो जाएंगी।आठवले ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हिन्दुओं की आबादी कम होने का कोई सवाल है। हिन्दू लोग हिन्दू रहें और मुसलमान लोग मुसलमान रहें। मुश्किल से एक या दो हिन्दू या मुसलमान धर्म परिवर्तन करते हैं। संविधान लोगों को उनकी पसंद का काम करने का अधिकार देता है, लेकिन कोई भी किसी को धर्मांतरण के लिए विवश नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा कि हिन्दुओं और मुसलमानों की आबादी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और ऐसा नहीं है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3kZOUdZ

No comments:

Post a Comment

NVS Lucknow contractual teacher recruitment 2026 application window closes today for PGT TGT posts; apply here

NVS Lucknow recruitment 2026: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) Lucknow Regional Office closes today online application window for contractual...