फरीदाबाद
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में दो पक्षों के विवाद में महिलाओं के बीच सड़क पर ही जबरदस्त मारपीट हो गई। कीचड़ में ही महिलाएंगुत्थमगुत्था हो गईं... एक दूसरे के बाल खींचे, लात घूंसे चलाए और खूब गालियां भी दीं।
बताया जा रहा है कि शिव एंक्लेव में रहने वाले इन दो पक्षों में विवाद गली की गंदगी को लेकर हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष की ओर से गली में फैली गंदगी को लेकर कोई बात कही गई, जिसे दूसरे पक्ष ने ये समझा कि उस पर आरोपलगाया जा रहा है। उनके घर की बुराई की जा रही है। बस यहीं से बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। पहले महिलाएं भिड़ीं और फिर पुरुषों भी कूद पड़े। यहां तक कि बीच बचाव करने आए लोग भी लड़ाई में शामिल हो गए।
दोंनो पक्ष एक दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाते नजर आए। कुछ देर चली लड़ाई के दोनों पक्षों को अहसास हुआ कि कोई तीसरा लड़ाई लगाकर मजे ले रहा है। बहरहाल, सरेआम सड़क पर हुई इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो गया है। मामला अब पुलिस के पास है। दोनों पक्षों की शिकायत परपुलिस मामले की जांच कर रही है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3n9duM7
No comments:
Post a Comment