रांची।
नार्थ और मिडिल अंडमान द्वीपसमूह में पिछले 35 साल तक बंधुआ मजदूर के रूप में कार्यरत फुचा राम की घर वापसी हुई। झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले फुचा राम घर-परिवार की विवशता के कारण बंधुआ मजदूर के रूप में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में काम करने के लिए विवश थे।
फुचा राम के परिजनों ने श्रम विभाग और गैर सरकारी संगठन शुभ संदेश फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क कर उनकी वापसी का आग्रह किया था। जिसके बाद श्रम विभाग के अधिकारियों और फांडेशन के प्रतिनिधियों ने दक्षिणी अंडमान के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर फुचा राम को मुक्त कराया।
झारखंड वापसी पर फुचा राम और उनके परिजनों ने शुक्रवार को रांची में विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके प्रति आभार जताया। परिजनों ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की वजह से उनकी घर वापसी हो पायी। मुख्यमंत्री ने फुचा राम को सरकार की विभिन्न योजनाओं से का लाभ देने का निदेश अधिकारियों को दिया है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3yKupqz
No comments:
Post a Comment