Saturday, October 2, 2021

इंदौर में दो गुटों में खौफनाक मारपीट, शराब पीने के लिए एक पक्ष ने मांगे थे पैसे, सीसीटीवी वीडियो देखें

इंदौर
एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो एमआईजी थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो में दो गुट के लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। इसमें दोनों तरफ के लोगों को चोट आई है। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में तांत्रिक ने सजा रखा है अंधविश्वास का मेला, 20 मिनट में बीमारी दूर करने का दावा, भीड़ से प्रशासन बेखबर

दरअसल, घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के श्री नगर काकड़ की है, जहां समीर नामक युवक के साथ क्षेत्र में ही रहने वाले फुरकान और साहिल ने जमकर मारपीट की है। फुरकान और साहिल ने समीर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, जब समीर ने रुपये देने से मना किया तो दोनों ने समीर की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही चाकू से भी समीर पर वार किए।

पिता के बंदूक में फंसी गोली, पुलिकर्मियों को खदेड़ने की लिए बेटी करने लगी छत से फायरिंग

ये पूरी घटना वहां लगे सिसिटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों ही पक्षों को चोट आई है। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार करेगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2YkWKHJ

No comments:

Post a Comment

Calicut University result released for various courses: Check link to download scorecards

The University of Calicut has declared results for a wide range of undergraduate, postgraduate, professional, vocational, and distance educa...