Friday, October 29, 2021

नवाब मलिक का योगी आदित्यनाथ पर निशाना, 'बॉलिवुड को बदनाम करके यूपीवुड बनाने का सपना धरा रह जाएगा'

ड्रग्स मामले में आर्यन खान समेत तीन लोगों को जमानत मिल गई है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक शुरुआत से ही एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। आर्यन को जमानत मिलने के बाद नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वानखेड़े और बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाए। नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने का एक षड्यंत्र वानखेड़े के माध्यम से हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ नोएडा में फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं और इसलिए बॉलीवुड को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'योगी महाराज को लगता है कि बॉलिवुड को बदनाम कर देने से यूपीवुड तैयार हो जाएगा तो यह उनकी गलतफहमी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2Zy6Aqx

No comments:

Post a Comment

Indian railways recruits 43,781 candidates in 2025-26, expands tech driven hiring and annual exam calendar system

Railway Minister Ashwini Vaishnaw reviewed the Railway Recruitment Board (RRB) process, stressing transparency, accuracy, and faster, techno...