Sunday, October 3, 2021

Motihari News : 33 ट्रेनी सिपाहियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप, फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

आभा सिन्हा, मोतिहारी
बिहार के मोतिहारी में फूड प्वाइजनिंग से 33 प्रशिक्षु सिपाही बीमार हो गए हैं। आनन-फानन में देर रात उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 33 सिपाही के एक साथ बीमार होने पर हड़कंप मच गया। डॉक्टर के अनुसार, खाना खाने के बाद सभी सिपाहियों के पेट में दर्द, उल्टी की शिकायत हुई थी। दवा देने से चार लोगों को छोड़ बाकी ठीक हो गए थे। चार प्रशिक्षु सिपाही को भर्ती किया गया है।

सूचना मिलते ही एसपी नवीन चन्द्र झा अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। वही सूत्रों के अनुसार, एसपी की ओर से मेस की भी जांच की गई। डॉक्टर के अनुसार, इलाज के बाद सभी सिपाही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इलाज करने वाले डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार देर रात खाना खाने के बाद 33 सिपाही को पेट में दर्द उल्टी की शिकायत होने लगी। सभी को अस्पताल लाया गया। दवा देने के बाद 29 सिपाही ठीक हो गए लेकिन 4 सिपाही को भर्ती किया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2ZYACDH

No comments:

Post a Comment

Why are fewer Indian students heading overseas as study abroad numbers decline for three straight years

Parliamentary data reveals a sharp three-year decline in Indian students pursuing higher education abroad, falling from over 9 lakh in 2023 ...