Sunday, October 3, 2021

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में ATM काट 15 लाख रुपये ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद वारदात

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर: नकाबपोश बदमाशों ने मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गैस कटर से एटीएम काटकर चोरों ने लगभग 15 लाख पांच हजार रुपये उड़ा लिए। इन शातिरों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया और फिर एटीएम को काटा। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहले भी इस एटीएम में चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। खास यह है कि बैंक प्रबंधन की तरफ से दिन के समय तो एटीएम पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन रात को जाते वक्त इसे बंद कर दिया जाता है और सुरक्षा कमी की ड्यूटी भी नहीं रहती।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3aiEilD

No comments:

Post a Comment

Connecticut education department experiments with music-based history course

Connecticut's Department of Education launched "An American History of Rock and Soul," a new elective using music to teach his...