Monday, October 4, 2021

Samastipur News : समस्तीपुर में भारी बारिश के बाद गिरा घर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

संजीव तरुण, समस्तीपुर: जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण घर गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन को बचाया गया लेकिन तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव में हुआ। मृतकों की पहचान 32 साल की सोनिया देवी, 68 साल की रामसखी देवी और 6 साल की स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। जख्मी तीन बच्चों का इलाज स्थानीय क्लिनिक में किया जा रहा है।

रात के ढाई बजे गिरा घर
मिली जानकारी के अनुसार हेतिमपुर गांव में रविवार की रात के करीब ढाई बजे ईंट,मिट्टी और खपरैल से बना घर अचानक गिर गया। इस दौरान एक ही घर में सोए 6 लोग दब गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीओ अजय कुमार ने परिजनों को आपदा विभाग के तहत मृतक के परिजनों को 60 हजार की नकद राशि प्रदान की है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3FpGfuO

No comments:

Post a Comment

Why are fewer Indian students heading overseas as study abroad numbers decline for three straight years

Parliamentary data reveals a sharp three-year decline in Indian students pursuing higher education abroad, falling from over 9 lakh in 2023 ...