Friday, November 26, 2021

Begusarai News : अस्पताल में युवक की मौत के जमकर हंगामा, परिजनों ने तोड़-फोड़ के साथ की आगजनी

एस. कुमार, बेगूसराय
बिहार के बेगूसराय में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई। पूरी घटना बलिया थाना इलाके के बलिया बाजार स्थित होप हॉस्पिटल की है। बताया जाता है कि पोखरिया निवासी बंसराज यादव के 30 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शाम उसका ऑपरेशन होना था।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए बेहोशी की सुई देने के दौरान ही राजीव कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी मौके से फरार हो गए। हंगामे की सूचना पर बलिया थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/30X4alr

No comments:

Post a Comment

NPCIL recruitment 2026: Notification released for 255 Stipendiary Trainee posts, registration begins on this date

Nuclear Power Corporation of India Limited announces recruitment for 255 Stipendiary Trainee/Technician roles at Kudankulam Nuclear Power Pr...