Tuesday, November 23, 2021

पृथ्वीपुर के थप्पड़बाज टीआई को देखिए, खाद के लिए परेशान किसान को सड़क पर मारा चांटा

निवाड़ी
खाद की कमी से परेशान मध्य प्रदेश के किसानों को अब अधिकरियों के कोप का भी शिकार होना पड़ रहा है। अफसर अब उन्हें खाद की मांग करने पर खुलेआम थप्पड़ लगाने से भी बाज नहीं आ रहे। निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर के टीआई धर्मेंद्र यादव ने खाद लेने आए किसान के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। सोमवार को हुई घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ।

सोमवार को किसान खाद लेने के लिए पृथ्वीपुर खाद वितरण केंद्र पहुंचे थे। उन्हें खाद नहीं मिल पाया तो वे आक्रोशित हो गए। किसानों ने निवाड़ी से टीकमगढ़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जाम हटवाने आए टीआई ने एक किसान को थप्पड़ जड़ दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3CQhIw9

No comments:

Post a Comment

UGC NET June 2026 registration closes today at ugcnet.nta.nic.in, Aadhaar not mandatory; apply here

UGC NET June 2026 registration closes today, May 20, 2026, at 11:50 pm, with the National Testing Agency urging candidates to complete appli...