रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसे लेकर बीजेपी ने प्रियंका गांधी और यूपी में उनके स्लोगन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' पर तंज कसा है। अदिति ने बुधवार शाम को बीजेपी की सदस्यता ली है।
पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'प्रियंका गांधी ने नारा दिया था लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन रायबरेली से उनकी अपनी विधायिका अदिति सिंह ही कांग्रेस से लड़ने को तैयार नहीं है। 40 फीसदी महिला आरक्षण का दावा करने वाली कांग्रेस से महिला विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई।'
वीडियो में राकेश त्रिपाठी आगे कह रहे हैं, 'इस बात से साबित हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने गढ़ में ही कितनी कमजोर हो गई है। इस बार लोकसभा चुनाव में उनके लिए एकमात्र संसदीय क्षेत्र रायबरेली भी हाथ से निकल जाएगा और वह हाथ मलती रह जाएंगी।'
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3cImKAu
No comments:
Post a Comment