Saturday, November 27, 2021

रानी कमलापति हिंदू थीं या मुसलमान, ये मोदीजी से पूछिए- हबीबगंज के नामकरण पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल

रीवा
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल (Congress MP Rajmani Patel) ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के नामकरण (New Name of Habibganj Station) को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को रीवा में कांग्रेस सांसद कांग्रेस सांसद ने कहा कि रानी कमलापति का विवाह मुस्लिम से हुआ था। इसके बाद वो हिंदू थीं या मुसलमान (Rani Kamlapati Hindu or Muslim), इसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं।

हिंदुत्व और हिंदुस्तान एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते, मोहन भागवत ने समझाया दोनों के बीच रिश्ता

कांग्रेस सांसद ने आदिवासियों को साधने की बीजेपी की कोशिशों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बीजेपी को अचानक बिरसा मुंडा और रानी कमलापति की याद क्यों आई। पार्टी ने इससे पहले तो कभी उनकी जयंती नहीं मनाई।

Jabalpur News: 80 साल के बलात्कारी ने 65 वर्षीय महिला की आबरू लूटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में नाम बदलने की राजनीति जोर पकड़ रही है। स्टेशनों और स्थानों के नाम बदले जा रहे हैं। हाल ही में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्धाटन किया था, लेकिन कांग्रेस इसे ओछी राजनीति बता रही है। राजमणि पटेल के बयान के बाद अब इस पर सियासत गरमा सकती है। #Rajmanipatel, #Rajmanipatelcontroversialstatement, #MPNews




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3xtBQn1

No comments:

Post a Comment

CBSE backs OSM process, issues fresh guidelines on Class 12 verification and re-evaluation framework

CBSE has launched a new system for Class 12 students to address concerns after results. Students can now get scanned copies of their answer ...